मोहम्मदी खीरी – कोतवाली क्षेत्र रेहरिया चौकी के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। साहबगंज संवाददाता ने बताया साइकिल सवार मृतक की शिनाख्त रामदास उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम छेड़ीपुर से हुई।परिजनों ने बताया वह शाम को साइकिल से घर के लिए आ रहे थे।
अचानक गोला रोड पर साहबगंज रहरिया के निकट पांडे झाला के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया लंबे समय से शराब का आदी बताया गया। सुबह राहगीरों द्वारा दी गई पुलिस को सूचना घटनास्थल पर पुलिस बल मौजूद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में कोतवाली निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह की जानकारी चाही तो बताया सब कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..