सतर्कता दिवस पर हुई निबंध प्रतियोगिता।

फारुख हुसैन
निघासन-खीरी। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के तहत सतर्कता दिवस पर पंजाब एण्ड सिंध बैंक झंडीराज के द्वारा पचपेड़ी के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु निबन्ध प्रतियोगिता कराई गई।इस प्रतियोगिता में दो सौ बच्चों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान व द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले होनहार बच्चों को पी एस बी झंडी शाखा प्रबंधक ऋषिराज सिंह व अधिकारी शिवम मिश्रा और दविन्दर चौहान के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली कक्षा सात की बालिका सजरून निशा व द्वितीय स्थान पाने वाले कक्षा आठ के बालक वीरेन्द्र कुमार और तृतीय स्थान पाने वाली बालिका कक्षा पांच की तान्या वर्मा को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।












