नाजिश कालिया चढ़ा अवैध चरस के साथ बेकनगंज पुलिस के हत्थे.

आदिल अहमद/ मोहम्मद कुमैल
कानपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही कानपुर पुलिस की जंग में एक बार फिर कानपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब बड़ा अपराधिक इतिहास रखने वाला नाज़िश कालिया आज अवैध चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा।

पकड़ा गया आरोपी का बड़ा अपराधिक इतिहास है और कानपुर नगर में गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर सहित उसके ऊपर कुल दस मुक़दमे पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त कंघी मोहाल थाना बजरिया का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मोहम्मद शरीफ खान, एसआई मोहम्मद आरिफ, का. मनीष कुमार और मोहम्मद सालिम थे।











