सडको पर दौड़ते रफ़्तार के यमराज ने इस बुज़ुर्ग का छीना पैर, मोहताज हुआ पूरा परिवार

शाहरुख़ खान
लखनऊ. राजधानी में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है जिसकी चपेट में आने से आए दिन सड़क पर हादसे देखने को मिल रहे हैं। ऐसी ही एक घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र के घैला पुल पर देखने को मिली है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया और इस सड़क हादसे में बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। मौके पर मौजूद ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़कर भाग निकला, जिसकी सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा के लिए रेफर कर दिया गया है।












