2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार : फैसल लाला
कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए तहसील बिलासपुर में किया जनसंपर्क

गौरव जैन
रामपुर. आज बिलासपुर विधानसभा में इमरान क़ुरैशी, जावेद खा, फूल खा और मुन्ने खा के आवास पर कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए लोगों से मुलाक़ात कर चाय पर चर्चा की। जिस तरह तीन राज्यों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन कर सरकार बनाई है उसी तरह अब 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी एक बार फिर देश में न सिर्फ अमन चैन होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ और रोज़गार के नए साधन होंगे, मंहंगाई को पहले की तरह काबू में किया जाएगा, बदलते महौल में सभी वर्ग के नौजवानों को आगे बढ़कर कांग्रेस का साथ देना चाहिए ताकि 2019 में देश में मज़बूत लोकतांत्रिक सरकार बने।












