नाच देख कर लौट रहा था मचले, धारदार हथियार से हमला कर ले लिया कातिल ने उसकी जान

फारुख हुसैन
मितौली-खीरी। थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर नुकीले धारदार हथियार का जख्म पाया गया है। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस युवक को अस्पताल लेकर आई जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साइड स्टोरी
वादनी के अनुसार मचले ने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन पिंकी गुप्ता को करीब छह महीने पहले बैनामा करा दिया था। शेष बची एक बीघा जमीन उमरिया सीतापुर निवासी राजेश के नाम कर दी थी। राजेश ने उक्त जमीन को राकेश यादव निवासी रायपुर के नाम पुन: ब्रिकी कर दिया। किन्तु मचले को दोनों ब्रिकी की गई जमीनों का पैसा नही मिला। उसे मात्र शराब पिला कर जमीन लिखा ली गई। मचले की भाभी के कथन के अनुसार मचले नाच देखकर वापस आ रहा था तभी उस पर दो लोगो ने हमला कर दिया।
जबकि मकान व नाच की जगह तक रास्ते में कहीं भी खून के छोटे नहीं पाए मचले जहां पर लेटा था उस तखत पर काफी खून पड़ा हुआ था। पड़ोसी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मचले ने मरने के पहले बयान में बताया है कि उसे राजेश व राकेश ने पैसों के लेनदेन को लेकर मारा है।











