डॉक्टरों की मनमानी व अस्पताल में पार्किंग न होने के सम्बंध में दिया ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर/ आज दिनांक 19-12-18 को हम एकता मंच के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सोपा जिसमे उनकी मांग थी कि रामपुर अनेक प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले डॉक्टर और अस्पताल है जो बीमारी से परेशान मरीज़ों से मनमानी फीस बसूलते है तथा चिकित्सीय जांचों के नाम पर पैथोलॉजी केंद्रों से साठ गांठ कर मोटा कमीशन भी लेते है हालत यह तक है कि हर बड़े डॉक्टरों के अपने परिसर में ही मेडिकल स्टोर्स खोले हुए है और इनकी लिखी दवाई उनके इलावा किसी और मेडिकल पर नही मिलती है। मरीज़ों को इन मेडिकलो की लंबी लाइन में लगकर महंगी दवा खरीदनी पड़ती है।












