तीन राज्यों में काग्रेस की जीत पर जश्न, नीलम मिश्र की अगुवाई मे निकला जुलूस

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के चुनाव में बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी को मिली जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कर दिया है । मंगलवार को जीत हासिल होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा की अगुवाई में जगह-जगह जुलूस निकालकर जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने खुशियां व्यक्त करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

विजय जुलूस में जगदीश पासी ,उमापति मिश्रा, सुरेश उपाध्याय ,सत्येंद्र तिवारी, राजेश पांडेय, आशुतोष पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, अशोक मिश्र ,राजन दुबे, राजबहादुर सिंह एडवोकेट, गुलजारी उपाध्याय, आनंद उपाध्याय ,माबूद खान, अनुपम अग्रवाल, बालमुकुंद कसेरा, लालमणि चौरसिया, परवेज अली ,जान मोहम्मद ,शमसुद्दीन, वसीम अंसारी ,संदीप यादव ,मोहम्मद नाजिम आदि शामिल रहे।











