सपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर प्रयागराज जाने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा रोक दिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दोपहर रेलवे चैराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।












