लोकसभा चुनाव 2019 – राजबब्बर अब लड़ेगे फतेहपुर सीकरी से चुनाव, मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को मिला मौका, जाने किसको मिली कौन सी सीट
करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली/ लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रत्याशियों की अपनी सातवी सूची जारी किया है। इस बार कांग्रेस कुल 35 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी किया है। खास बात यह है कि नई सूची में यूपी में कांग्रेस के कद्दावर नेता राज बब्बर की सीट बदल दी गई है। अब वे मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे।
मुरादाबाद में राज बब्बर की जगह पार्टी ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ की 4, जम्मू-कश्मीर की 3, महाराष्ट्र की 5, ओडिशा की 2, तमिलनाडु की 8, तेलंगाना की एक, त्रिपुरा की 2, उत्तर प्रदेश की 9 और पुड्डुचेरी की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। बड़ी सफलता के तलाश में कांग्रेस ने बिजनौर सीट से भी पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदल दिया है। बिजनौर से अब इंदिरा भाटी की जगह नसीमुद्दीन सिद्दीकी को मैदान में उतारा गया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनोर से नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी, हाथरस से त्रिलोकी राम दिवाकर, आगरा से प्रीता हरित, फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर, बरेली से प्रवीण एरोन, हरदोई से वीरेंदर कुमार वर्मा, बांदा से बाल कुवर पटेल और कौशाम्बी से गिरीश चन्द्र पासी को मौका मिला है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..