भाजपा किसान मोर्चा ने दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क : सतपाल प्रधान

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व मैं दर्जनों गांव में डोर टू डोर जाकर क्षेत्रवासियों को भाजपा का पटका पहनाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं के बारे में अवगत कराया

साथ ही सबको ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बंथला, सिरोली, सिकरानी,गनोली, खरखड़ी, निठौरा, शकलपुरा, कोतवाल पुर, आदि दर्जनों गांवों में संपर्क किया। मुख्य रूप से विनोद प्रधान,अध्यक्ष अज्जू पहलवान, प्रमोद कुशवाहा, राहुल कौशिक, सन्नी कुमारमित्रा, रवि अग्रवाल, अनुपम सक्सेना, भोले भाई, अजय शर्मा, कपिल शर्मा आदि भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











