भाजपा नेताओ के बिगड़े बोल – पिता स्वामी प्रसाद मौर्या बोले मायावती भ्रष्टाचार की देवी, तो बेटी भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्या ने कहा मैं सबसे बड़ी गुंडी

तारिक खान
बदायूं लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य की जनसभा के दौरान जुबान फिसल गई उन्होंने सपा बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह सबसे बड़ी गुंडी हैं. उन्होंने कहा कि मैनपुरी से मैंने चुनाव लड़ा तो मुलायम सिंह यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ना पड़ा और अब मैं बदायूं सीट से चुनाव लड़ रही हूं, तो उनके भतीजे से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

वही बेटी के साथ पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी विपक्षियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मायावती भ्रष्टाचार की देवी हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की बंपर जीत होगी और केंद्र में मोदी सरकार दोबारा आएगी।











