बलिया बेल्थरा रोड)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा मार्ग पर अवायां गांव के कर्बला के समीप शनिवार की अपराहन लगभग 3 बजे टैंकर एवं मारुति कार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें मारुति सवार आलोक शाही (28 वर्ष), प्रीति शाही(25 वर्ष) मैनेजर सिंह (48 वर्ष) व नैसून खातून (55 वर्ष) घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद आलोक सिंह व नैसून खातून को डाक्टरों ने को सदर के लिए रेफर कर दिया। देवरिया जनपद के खामपार निवासी आलोक सिंह अपनी पत्नी प्रीति सिंह की डिलीवरी के लिए अपने ससुर मैनेजर सिंह व नौकरानी नैसून खातून के साथ गाजीपुर जा रहे थे। इसी बीच अवायां गांव के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही टैंकर से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया। जहां गंभीर स्थिति के कारण आलोक सिंह एवं नैसून खातून को सदर के लिए रेफर कर दिया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..