बनारसी भाइयों की तमन्ना है आबिद ही प्रधान बने – परवेज़ लैस

जावेद अंसारी
लुधियाना : लुधियाना के छोनी मोहल्ला में रहने वाले एक सीधे साधे शांति प्रिय मुसलमान आबिद को हर एक बनारसी अच्छी तरह जानते एवं पहचानते है, और बनारसी भाइयों की मदद करने के लिए आबिद हमेशा तत्पर रहते है. अब बनारसी भाइयों की तमन्ना है कि आबिद ही प्रधान बने।

उन्होंने कहा कि आबिद एक ऐसे व्यक्ति है जो लोगों का दुख: दर्द समझने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, एक घटना का ज़िक्र करते हुवे उन्होंने बताया कि जालंधर बाई पास के पास एक बुज़ुर्ग सज्जन जा रहे थे, आबिद ने उनकी सहायता करते हुवे उनको खाना खिलाया और खुद उनको उनके घर तक छोड़ कर आये. उन्होंने कहा कि हम ऐसे प्रधान की आस लगाये है जो हमारे दुःख दर्द को समझे और हमारी सहायता करे.











