भाजपा के कार्यक्रम में भाजपाइयो ने ही बंद किया जेनरेटर, लगाये दुसरे के नाम का जिंदाबाद नारा

संजय ठाकुर
मधुबन/मऊ : इस बार भाजपा को बाहरी प्रत्याशी के साथ भीतर खाने में भी जद्दोजहद करना पड़ सकता है। मऊ में तो कम से कम ऐसा ही देखने को मिल रहा है। जहा भाजपा सिर्फ बाहरी विपक्ष से ही नहीं बल्कि अंदरूनी बगावतो से भी दो चार होने लगी है। अब यही उदहारण ले जब रविवार को मधुबन नगर पंचायत स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान सम्बोधित कर रहे थे। एक तरफ मंच से उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र में पुनः मोदी की सरकार बनेगी इसे कोई रोक नही पायेगा पिछले चुनाव से ज्यादा लहर इस बार हैं। मोदी को रोकने के लिए विपक्षी पार्टियां गठबंधन कर लिया है।













