वाराणसी – भारी भीड के साथ किया कांग्रेस के अजय राय ने नामांकन, देखे वीडियो – कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने किया मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार

ए जावेद
वाराणसी। उमस भरी गर्मी में भी भारी भीड़ के बीच कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। कई साधू संतो और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ आज नामांकन जुलूस जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित कच्चिबाग के आज़ाद पार्क से उठकर पीलीकोठी- विशेश्वरगंज, मैदागिन, लहुराबीर, नदेसर होते हुवे कचहरी परिसर स्थित नामांकन कक्ष पंहुचा।


गुड्डू पंडित नाम है हमरा बहुत पत्रकार देखले हई
एक कुछ अधिक उत्तेजित कार्यकर्ता महोदय की तो बात ही निराली थी। वो खुद को कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी से भी बड़ा पदाधिकारी समझते हुवे मीडिया कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इस धक्का मुक्की में एक वरिष्ठ पत्रकार का कैमरा टूटते हुवे बचा। इसके बाद हुई मुहाचाही में सज्जन ने बड़े ही ताव से अपना परिचय दिया कि गुड्डू पंडित हमार नाम ब, बहुत देखले हई पत्रकार। होईबा पत्रकार अपने घरे का। ई हम लोगन का जुलूस हओ। ईहा जो होई हमही लोगन करब।
उनके इस बात का जवाब तो सभी मीडिया कर्मियों के पास उपलब्ध था। परन्तु दुनिया के हर इंसान से मुह लगना मीडिया कर्मियों की अपनी तौहीन है। वैसे सज्जन को खुद ही सब करना था तो फिर कांग्रेस नेतृत्व आखिर किस बात का प्रेस नोट और प्रेस आमंत्रण भेज कर मीडिया संस्थानों को मीडिया कर्मियों को बुला रही थी। समझ में जो सबसे बड़ी बात नही आई वह यह थी कि जो स्थिति गुड्डू पंडित अपनी बता रहे थे और खुद को प्रत्याशी अजय राय का अभिन्न अंग बता रहे थे, वह क्या अब कोई प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी बात नही रखेगे। क्या चुनाव उनका सीधे जनता से जाकर संवाद करने से ही पूरा हो जायेगा।












