डा रीता बहुगुणा जोशी के रोड शो में शामिल हुए योगेश शुक्ला, अफवाहों पर विराम
अंकित तिवारी
प्रयागराज। भाजपा के लोकसभा टिकट की दावेदारी में भाजपा के राष्ट्रीय नेता योगेश शुक्ला के नाम की चर्चा काफी रही लेकिन भाजपा ने डा रीता बहुगुणा जोशी को प्रयागराज सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिससे योगेश को टिकट मिलने की संभावना पूरी तरह समाप्त हो गई।
इसके बाद कुछ लोगों ने योगेश शुक्ला को भाजपा छोडने की अटकले सोशल मीडिया पर भी लगाने लगे। लेकिन इस अफवाह पर विराम उस समय लग गया जब योगेश शुक्ला दिल्ली से आने के बाद अपने सैकडों समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बडे ही जोश व उत्साह से डा रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन में मेजा रोड से लेकर मांडा तक भाजपा के रोड शो में सम्मिलित हुए। इस मौके पर विनय शुक्ला, आशीष सिंह, विक्रम सिंह समेत सैकडों की संख्या में लोग मौजूद थे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..