बसपा को लगा बड़ा झटका – पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां और नवाबजादा हैदर अली खां कांग्रेस में शामिल

गौरव जैन
रामपुर. पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां आज बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी जायोतिरादित्या सिंधिया ने दिल्ली में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ़ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने यहां दोनों के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की है।

नवाब काजिम अली खां उर्फ़ नवाबजादा हैदर अली खां के कांग्रेस में शामिल होने से रामपुर जिले के कांग्रेसियो में जबरदस्त जोश और उत्साह है। बेटे और पोते के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व सांसद बेगम नूर बानो ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से रामपुर में कांग्रेस और मजबूत होगी।











