पारिवारिक कलह के चलते अधेड़ ने लगाई फांसी

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). कोपागंज थाना अंतर्गत अदरी नगर पंचायत के मोहल्ला गुलगढ़ही वार्ड नम्बर दो में एक अधेड़ ने मंगलवार को परिवारिक कलह के चलते मौत को गले लगा लिया। अधेड़ को फांसी के फंदे पर झूलता देख बहु ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

इधर, पड़ोसियों को काफी समय बाद भी जब कमरे में कोई हल चल होती नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आने पर उन्होंने किनारे से झांक कर देखा तो रामबाबू फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।











