कांग्रेस का बड़ा आरोप – राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई है चुक, अमेठी रोड शो के दौरान किसी लेज़र गन के निशाने पर थे

आदिल अहमद
नई दिल्ली : क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी में रैली के दौरान किसी लेज़र गन के निशाने पर थे? कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब अमेठी से परचा भरने के बाद जब राहुल गांधी पत्रकारों से बात कर रहे थे तभी बहुत कम समय में कम से कम सात बार उनके सिर के आसपास लेज़र दिखती रही। दो बार तो सीधे उनकी कनपटी पर लेजर की लाइट पड़ी। कहा जा रहा है कि अमेठी में रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के चेहरे और कनपटी पर लेजर लाइट पड़ी।













