गद्दे बनाने वाले गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र की गढी जस्सी गांव में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। जहाँ पहुंचकर दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ गोदाम में आग लगाने की पुलिस को तहरीर दी है।

पीड़ित आमीर ने बताया कि आग लगने से गोदाम में रखा करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के दौरान गोदाम बंद था , लेकिन गोदाम अंदर से खुला था। हो सकता है कि किसी अज्ञात युवक द्वारा गोदाम में आग लगाई गई हो ।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि आग लगने के मामले में उनके पास कोई तहरीर नही आई है। आने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।











