सर्विस पर तैनात पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत, पुलिस खेमे में शोक पसरा
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को अचानक हार्टअटैक पड़ गया। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी मौत हो गयी। मृतक सिपाही पीआरवी पर तैनात था। सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी।
जानकारी के अनुसार लोनी थाना अंतर्गत कस्बा चौकी क्षेत्र में तैनात सिपाही रामशरण गौतम उम्र लगभग 50 साल पुत्र छन्नूलाल गौतम 4783 पीआरवी पर तैनात थे। शुक्रवार दोपहर लगभग 1:30 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।जैसे ही दूसरे साथी और पुलिसकर्मियों को पता चला ,तो उन्होंने सिपाही को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक सिपाही मूल रूप से मौजपुर कोतवाली जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे।मौत की खबर मिलते ही परिवार व पुलिस विभाग में भारी दुख व्याप्त है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..