बलिया पुलिस को मिली भारी सफलता, बरामद किया 58 लाख की अवैध शराब

संजय ठाकुर
बलिया : पुलिस अधीक्षक द्वारा अबैध शराब माफियाओ व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे आज दिनांक 25.06.2019 समय 04.00 बजे सुबह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि भोजपुरवा दीयर घाघरा नदी के पास बिहार बार्डर पर एक ट्रक से अवैध शराब उतार कर नाव द्वारा बिहार जाने वाली है।

छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए. फरार शराब तस्करे के नाम क्रमशः रामा उर्फ रामजी पुत्र प्रभु यादव निवासी सारंग थाना बांसडीह बलिया, केशव यादव पुत्र जद्दू यादव निवासी खरौनी थाना बांसडीह बलिया, राजबली पुत्र अज्ञात निवासी सुरैया थाना सहतवार बलिया, जंगबहादुर पुत्र यमुना निवासी रघुवर नगर थाना बांसडीह बलिया तथा हरिमोहन पुत्र चन्द्रमा यादव निवास जिटौरा थाना बांसडीह बलिया बताया जा रहा है. इन सभी पांचो शराब तस्करों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है.











