मऊ- एसपी अनुराग आर्या ने बुलवाया हर थाने से आरक्षी, किया बीट बुक चेक, सिखाया अच्छी पुलिसिंग का गुर

संजय ठाकुर
मऊ. आज दिनांक 25.06.19 को पुलिस अधीक्षक मऊ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद के समस्त थानों से आए एक-एक आरक्षी की बीट बुक चेक किया गया। इस दौरान अधीक्षक ने टर्नआउट, बीट बुक का गहनता से निरीक्षण किया तथा पाई गई कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने की हिदायत दी गई।












