प्रयागराज – अधिवक्ता सुरेश पटेल के साथी वकील ने करवाया था उनकी हत्या, शूटर सहित चार हिरासत में

तारिक खान
प्रयागराज. चार दिनों पहले फाफामऊ क्षेत्र में वकील सुशील पटेल की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का प्रयागराज पुलिस ने आज घटना का सफल खुलासा किया करते हुवे मुख्य शूटर सहित कुल चार लोगो को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने खुलासा करते हुवे बताया कि वकील सुशील पटेल की हत्या की साजिश के मुख्य सूत्रधार वकील रमेश चंद्र निगम, शूटर जासूस यादव, आजाद यादव और इरफान को हिरासत में ले लिया गया है। वही घटना में इस्तेमाल आला कत्ल तमंचा, गमछा आदि वस्तुएं भी बरामद हुई है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रूपये इनाम देने की कि घोषणा।











