इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ उपाध्यक्ष सहित कई छात्र नेता को पुलिस ने लिया हिरासत मे

तारिक खान
प्रयागराज. इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के गठन के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे थे छात्र नेताओ के द्वारा आज भी अनशन जारी रहा। छात्र संघ बहाली की मांग पर अड़े है छात्र लगातार अपना प्रदर्शन कर रहे है। आज विश्वविद्यालय कैम्पस में विरोध प्रदर्शन के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन विरोध प्रदर्शन कर रहे 14 छात्रों को निलंबित कर चुका है।












