श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर मऊ एसपी ने अनुराग आर्य ने मन्दिरों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

मऊ -श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर दिनांक 22.07.19 को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के मन्दिरों के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया जिसमें विशेष रूप से नगर क्षेत्र के शीतला माता मन्दिर परिसर पहुंचकर घूम-फिर कर सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा अवांछनीय तत्वों पर सर्तक दृष्टि बनाये रखनें हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ नगर क्षेत्र में कावरियों के आने जाने वाले मार्गों पर भ्रमण किया गया तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।











