नीति आयोग की सहायक निदेशक द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। नीति विभाग की सहायक निदेशक डा० कशिपा हरित ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चिकित्सालय चेतसिंह के चिकित्सकों व कर्मचारियों मे हड़कंप की स्थिति रही।

उन्होंने वर्ष 2017-18 के विभिन्न फाईलों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के अलावा मिलने वाली खामियों व सुधार की भी रिपोर्ट तैयार की। इसके साथ ही वह रिपोर्ट को शासन के सुपुर्द कर देंगी।











