दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान किया शीला दीक्षित ने – पीएम मोदी

करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। दीक्षित का आज यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। पीएम मोदी ने कहा कि उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।












