शीशम का विशालकाय पेड़ गिरा रेलवे ट्रैक पर, बड़ा हादसा होने से टला

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। गोपीगंज, भदोही, ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर देर रात शीशम का विशालकाय पेड़ टूटकर ट्रैक नम्बर एक पर गिर गया। संयोग रहा कि उस समय ट्रैक पर कोई ट्रेन नही गुजर रही थी वरना भीषण दुर्घटना को टाला नही जा सकता था। बुधवार को भोर में हो रहे बारिस व तेज हवा के चपेट में आकर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित ट्रैक नम्बर एक पर विशालकाय शीशम का पेड़ गिर गया जिससे ट्रैक अवरुद्ध हो गया।












