ग्राम प्रधान के आकस्मिक निधन पर शोक में डूबा पूरा ग्राम

विकास राय
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के शहीदी गांव शेरपुर की लोकप्रिय ग्राम प्रधान मंजू राय (55) वर्ष का बुधवार को ईलाज के दौरान मेदान्ता हास्पिटल गुरूग्राम हरियाणा में निधन हो गया था। यह दुखद समाचार गांव में आते ही पूरे गांव समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड गयी।

मुखाग्नि ग्राम प्रधान स्व मंजू राय के पति प्रेमप्रकाश राय के द्वारा दिया गया। आज इस शोक पर क्षेत्र के सभी स्कूल कॉलेज में शोक सभा का आयोजन कर मृत आत्मा की शांति के लिये मौन व्रत रखा गया और इसके बाद विद्यालयों की एक दिन की छुट्टी घोषित कर दिया गया।











