डकैती की योजना बनाते तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 3 शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 तमंचे 315, 3 जिंदा कारतूस, एक अदद नाजायज चाकू व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम तुषार पुत्र प्रवीण निवासी ग्राम वसी थाना खेकड़ा जिला बागपत ,राहुल पुत्र यशपाल निवासी गांव सिलाना थाना छपरौली जिला बागपत व आरिफ पुत्र रियाजुद्दीन निवासी अमन गार्डन के पीछे विजय नगर कॉलोनी थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया। उन्होंने बताया कि तीनों शातिर किस्म के अभियुक्त है।जो डकैती की योजना बना बना रहे थे तथा एनसीआर में लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते है। तीनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।











