लोनी में बदमाशों के हौसले बुलंद खेत पर काम कर रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली थानान्तर्गत रिश्तल गांव में अरुण पुत्र महाराज सिंह निवासी टीला शाहबाजपुर अपने खेतो को देखने गया था। तभी अचानक अपाची मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे अरुण के दाहिने हाथ पर गोली लग गई। घायल युवक ने खेत से भागकर पास के भट्टे पर पहुंचकर सो नंबर पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर घायल अरुण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।












