भकियू अन्नदाता ने किया उत्तराखंड में संगठन का विस्तार

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 8 जुलाई 2019 को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पंडित ने संगठन विस्तार करते हुए बलविंदर सिंह निवासी ग्राम खाई खेड़ा उधम सिंह नगर को उत्तराखंड का युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया
उन्हें यह मनोनयन पत्र उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने सौंपा इस मौके पर मौजूद सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाई वितरित करके सभी का मुंह मीठा कराया इस मौके पर अपने विचार रखते हुए उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी हमारा संगठन खड़ा हो गया है हमें एक दूसरे का सहयोग लेकर किसानों की लड़ाई पूरे मनोबल के साथ लड़ना होगी












