भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक ने दिया एसडीएम को मानक विपरीत सड़क निर्माण हेतु शिकायती पत्र

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड( बलिया)। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सहतीराम राजभर एडवोकेट ने बिल्थरारोड के उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव को पीडब्ल्यूडी की सड़क मरम्मत में मानक की अनदेखी करने के संदर्भ में एक (शिकायती) ज्ञापन दिया। उक्त ज्ञापन में राजभर ने कहा है कि प्रदेश सरकार के आदेश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने का दायित्व पीडब्ल्यूडी विभाग को मिला है, जिसके तहत मुख्य सड़क बभनियावमधुबन ढालाबस स्टेशन_तीन मोहानी होते हुए चौकिया मोड़ तक की सड़क को गिट्टी व तारकोल के मिश्रण से मरम्मत का कार्य होना चाहिए किंतु पीडब्ल्यूडी के विभाग के मिली भगत सहकर्मी उक्त सड़क का मरम्मत मिट्टी व तारकोल के मिश्रण के विपरीत गिट्टी व गिट्टी से कर रहे हैं।

ज्ञापन देते समय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य देवेंद्र गुप्ता,मुन्ना मिश्रा खड़क सिंह, मनोज मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, सतीश प्रधान विन्देश्वरी नाथा आदि लोग मौजूद रहे।











