वाई श्रेणी की सुरक्षा लेकर न चलने पर आजम खान को मिला नोटिस

हर्मेश भाटिया / गौरव जैन
रामपुर – मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामले में फंसे रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। दरअसल यह नोटिस सुरक्षाकर्मी साथ लेकर न चलने की वजह से उनके घर पर चस्पा किया गया है।












