संस्था मदद एक आस गर्ल्स विंग ने गरीब महिलाओं के साथ मनाया तीज का त्योहार

गौरव जैन
रामपुर – संस्था मदद एक आस की गर्ल्स विंग के द्वारा अजीतपुर क्षेत्र मलिन बस्ती में महिलाओं के साथ तीज का त्यौहार मनाया गया और उनको घेवर और अनरसे खिलाकर उनको तीज की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर पिंकी रावत ने महिलाओं को हरियाली तीज पर महिलाओं के लंबे सुहाग के लिए शंकर पार्वती की अर्चना करने को बताया।












