बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी व बच्चे को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पिता-पुत्र घायल

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में भरवारी कोखराज मार्ग पर गौरा रोड मोहल्ले में एक बाइक सवार पति पत्नी व बच्चे को बालू लदी ट्रक ने रौंदा दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना में घायल पति व बच्चे को स्थानीय लोगों ने मूरतगंज पीएससी भेजा जहा उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है।












