खत्री युवा सेवा समिति ने लगाया मुफ्त नेत्र जाँच शिविर
गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 25-08-2019 को खत्री युवा सेवा समिति रजिस्टर्ड की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर लगाया गया इस शिविर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने इस शिविर की सहायता से निशुल्क नेत्र की जांच कराई और सभी ने खत्री समाज के इस कार्य की प्रशंसा की और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया।
नेत्र जाँच शिविर में लगभग 100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई इस मौके पर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित मेहरोत्रा ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं हो है उन्होंने कहा कि हमारा खत्री समाज ऐसे कार्य करता रहेगा जिससे हर वर्ग का लाभ हो उन्होंने समाज के सभी लोगों का धन्यवाद किया उनके ही मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हुआ। इस मौके पर संचित कपूर, संजय कपूर, शिवेंद्र कपूर, अमित मल्होत्रा ,आशीष कपूर, रेणुका कपूर आदि लोग मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..