भाकियू अन्नदाता ने बिजली समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 29 अगस्त 2019 को युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता का एक प्रतिनिधिमंडल उपखंड अधिकारी बिलासपुर से मिला और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और मांगों की निस्तारण के लिए ज्ञापन दिया इस मौके पर बोलते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि कैमरी बिजली घर का स्टाफ अपनी मनमानी पर उतारू है

उन्होंने कहा अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई यूनियन अन्नदाता कैमरी बिजली घर के अवर अभियंता का घेराव करेगी और धरना देगी ज्ञापन पर सन्जोर अली पाशा ,शैजी अकबर अली, इमरान साबरी ,दिनेश कश्यप, रमेश सागर ,उस्मान, दिलदार आदि लोगों के नाम व हस्ताक्षर है।











