मोहर्रर के सम्बन्ध में जनपद पुलिस द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गयीं पीस कमेटी की मीटिंग

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 30-08-2019 को बच्चा चोरी की अफवाहों के सम्बन्ध में समस्त क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसरों पर सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ग्राम प्रधानों/चौकीदारों/डिजिटल वाॅलिंटियर्स के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी तथा मौहर्रम को शान्ति पूर्वक ढंग से मनाये जाने की अपील की गयी एवं अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों तथा स्कूलों में जाकर बच्चा चोरी की अफवाहों के सम्बन्ध में भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध लोगों/छात्रों को जागरूक किया तथा उन्हें बताया गया कि ऐसी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें।












