रामपुर – दिनांक 29-08-2019 की संध्या में श्री महाशक्ति दुर्गा मंदिर पुराना गंज में धूमधाम से श्री कृष्ण छठी मनाई गई। शाम 6 बजे से महिलाओं द्वारा भगवान के भजन किये गए और रात्रि 9 बजे प0 अंकुर शर्मा द्वारा भगवान का पूजन एवं आरती की गई। आरती के बाद कड़ी चावल का विशाल भंडारा किया गया।
मंदिर के पुजारी प0 अंकुर शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के छठे दिन भगवान श्री कृष्ण की छठी मनाई जाती है गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिर में छठी का पूजन बहुत धूमधाम से किया गया जिसमें 500 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रशाद प्राप्त किया इस अवसर पर पूजा शर्मा, माधव शर्मा, रेखा गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, पूजा जैन, लतिका गुप्ता, सौम्या गुप्ता, साधना गुप्ता, अर्पित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..