औराई के कठारी में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, भतीजा गंभीर रुप से झुलसा

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। थाना क्षेत्र के कठारी में आकाशीय बिजली गिरने से जहां एक अधेड़ की मौत हो गई वहीं एक युवक झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे आसपास के लोग और परिवार के लोग आनन-फानन में औराई सी एच सी ले आए जहां डॉक्टरों ने साहब लाल मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। झुलसे अल्ले मिश्रा का उपचार चल रहा है। ज्ञात हो कि साहब लाल मिश्रा के पास एक लड़का अजय कुमार है जिसकी उम्र 18 वर्ष है।एक लड़की है जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। साहब लाल डेढ़ वर्ष पहले रेलवे विभाग से इलेक्ट्रीशियन पद से रिटायर हुए थे, और घर पर ही रहकर खेती बाड़ी का काम देखते थे। साहब लाल मिश्रा की मौत पर पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया और महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगी। पत्नी निर्मला देवी रह-रह कर बेसुध हो जा रही थी। सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कोतवाली ले आई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।











