जेसीबी से ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर,भदोही। कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज के पवार हाउस गिराई के पास जेसीबी में ऑटो की टक्कर एक महिला की मौत के साथ 8 लोग घायल, जिसमे दो की हालत गंभीर महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर में रेफर किया गया।

मृतक महिला शीला देवी पत्नी राम आधार शीला देवी पत्नी राम सागर निवासी पंकज हंडिया इलाहाबाद घायलों में सोनापत्ति देवी 40 वर्ष पत्नी कन्हैया लाल धामिनी देवी 65 पति सजावल पासी मीरा देवी पत्नी विनोद मोदनवाल 40 वर्ष जयप्रकाश बिंद चोरी बरौत इलाहाबाद गीतादेवी बिंद 40 पत्नी गुल्लू रोहित 18 वर्ष पुत्र राम सागर भारती मनोरमा देवी अट्ठारह रामसागर पुत्री निवासी पंकज नगर बड़ौत हण्डिया अल्लाहाबाद घायलो में दो की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर को रेफर कर दिया गया।











