संदिग्ध बेहोशी के हाल में मिला एक अज्ञात व्यक्ति जिला अस्पताल के लिए हुआ रेफर, समय रास्ते में ही हुई उसकी मौत

उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) बुधवार की करीब 11 बजे दिन स्थानीय सीयर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर किसी अनजान व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थिति में बेहोशी के हाल में एक अज्ञात युवक को उपचार हेतु दाखिल किया गया। दाखिल कराने वाला व्यक्ति इसके बाद मौके से फरार हो गया। यह देख अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।












