पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मिलकखानम का किया गया अचानक निरीक्षण

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 05-09-2019 को डाॅ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा मिलकखानम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान थाने पर बने अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, 107/116 रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर एवं थाना परिसर की साफ सफाई, अध्यावधिक प्रविष्टिया, अभिलेखों के रख रखाव, मैस, बैरक आदि को चैक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये












