मेरठ के कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ पोषण सप्ताह का सफल समापन

करिश्मा अग्रवाल
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गत 2 सितंबर से चल रहे पोषण सप्ताह का आज समापन हो गया।अंतिम दिन आहार एवं पोषण विषय पर नुक्कड़ नाटक व नाटीकाओं का आयोजन किया गया,जिसके माध्यम से पोषण संबंधी विषयों जैसे कुपोषण, स्वास्थ्य के आयाम, खाद्य पदार्थों में मिलावट, आदि पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।












