उफ़ ये सडको पर दौड़ते यमराज, पिकअप-बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत
अब्दुल बासित मलक
अम्बाला. सडको पर दौड़ते यमराजो ने आज एक युवक की सांसे रोक दिया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामला साहा-कल्सिया रोड का है जहा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार साहा कल्सिया के बीच अम्बाला रोड पर एक पिकअप से सामने से आ रहे बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बाइक सवार की शिनाख्त रामपुर अम्बाला निवासी प्रवेश पुत्र सुरेश के तौर पर हुई।
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्ज़े में ले लिया है। वही लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक घटना के बाद अपना वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जाँच के साथ पिकअप चालक के तलाश में जुट गई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..