गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं तो रिलीज न हो ठेकेदार की पेमेंट : लोनी विधायक

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। विधान सभा लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर गड्ढा मुक्ति के कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता में खामियां पाए जाने पर विधायक ने ठेकेदार पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को कहा कि गड्ढा भराव के कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि जब तक मार्ग का कार्य पूर्ण एवं गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतरता तब तक ठेकेदार की पेमेंट न की जाए। विधायक ने बताया कि बारिश खत्म होते ही मार्ग को गड्ढा मुक्त करने के कार्य के आदेश दिए गए थे क्योंकि बारिश में कोई कार्य किये जाने पर सड़क पुनः टूट जाती है।












