भाजपाइयों ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मंगलवार को भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी में दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को खाना खिलाया व उनकी दीर्घायु के लिए हवन कराया।
इनके अलावा भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा समाज के लोगो द्वारा अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने पूजा कालोनी, बलराम नगर, राजीव गार्डन, नाईपुरा, सुधीर गार्डन, राणप, लोनी बॉर्डर सहित दर्जनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व विश्वकर्मा समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहीं लोगों को खाना खिलाया तो कहीं हवन में शामिल होकर माननीय प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। अलग-अलग स्थानों पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, जिला उपाध्यक्ष चैनपल सिंह गुर्जर, जिला महामंत्री राजेन्द्र वाल्मीकि, बिजेंद्र त्यागी सहित कई नेताओं से भी मुलाकात हुई।
इस दौरान कपिल पांचाल, सुनील पांचाल, सुमित धामा, अशोक भाटी, सूरज मावी, लीलू पांचाल, सोहनपाल विश्वकर्मा, बबलू गुर्जर, रामकुमार शर्मा, सुरेन्द्र बैंसला वकील बिल्डर्स, अमित पांचाल सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..